फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शतरंज में आद्रिता करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आद्रिता मिश्रा
विज्ञापन
आगरा। जिले की उभरती शतरंज खिलाड़ी आद्रिता मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। वह पुडुचेरी में 3 से 9 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह डीपीएस की कक्षा 9 की छात्रा हैं। आद्रिता ने यह उपलब्धि सीतापुर में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर हासिल की। सफलता का श्रेय वह अपने परिवार और कोच संजय दुबे को देती हैं। उनकी उपलब्धि पर अशींद्र यादव, वैष्णवी यादव, दीपक कश्यप, योगेश अग्रवाल और मृदुल सारस्वत ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें