फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीईआई में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के अनुसार स्नातक और डिप्लोमा कोर्स बीटेक, बीआर्क, बीएफए आदि पाठ्यक्रमों और स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल कोर्स बीएड, एमएड व अन्य पीजी/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून है। वहीं, वोकेशनल सर्टिफिकेट और मॉड्यूलर प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संस्थान का प्रॉस्पेक्टस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.dei.ac.in पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें