आगरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। जिले के राजकीय आईटीआई में अभी 185 सीटें खाली हैं। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित के अनुसार, सीधे प्रवेश के तहत रविवार को 105 और सोमवार को 50 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। दो दिन में कुल 155 दाखिले होने के बाद 185 रिक्त सीटें रह गई हैं। पांचवें चरण की मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जा रहा है।