फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर के आरोपी के घर कुर्की करने पहुंचा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। आरोपी की शेष संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी पृथ्वी सिंह उर्फ मोहर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। संपत्ति को कुर्क किए जाने के संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद कुमार की ओर से 26 नवंबर 2021 को जब्तीकरण आदेश की सभी प्रतियां उपलब्ध कराई जा चुकी थीं। पूर्व में हुई कार्रवाई के क्रम में एक बाइक 22 दिसंबर 2021 को, एक टाटा मैजिक कीमत करीब 3.67 लाख रुपये, एक वैन कीमत करीब 3.71 लाख रुपये 19 दिसंबर 2021 को कुर्क की जा चुकी है। बकाया चल अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक अधिकारी थाना पुलिस के साथ सोमवार को हरचंदपुर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें