फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेल मैदान से अतिक्रमण से निजात दिलाए प्रशासन

Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान पर खेल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मैदान पर हो रहे अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। खेलकूद प्रशिक्षक प्रमोद दुबे बाबा ने कहा कि मैदान में खेल गतिविधियों के अतिरिक्त कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रमोद ने कहा कि मैदान में झूला मेला और प्रदर्शनी लगाने वाले गंदगी कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां स्थाई रूप से शौचालय आदि का निर्माण शुरू कर दिया है इस पर रोक लगनी चाहिए। खेल संगठनों के पदाधिकारी बीडी शुक्ला, प्रदीप चौहान, आलोक गुप्ता, अमर पचौरी, सर्वेश यादव , विनोद यादव, सरवर खान, वीके सिंह आदि ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने और साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें