आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही स्वर्गीय मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें ड्रीम क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर आध्या क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम क्रिकेट अकादमी ने 44.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। रजनी ने 60 व श्रुति गौर ने 55 रन बनाए। गेंदबाजी में आध्या क्रिकेट अकादमी की दिवांशिका व पावनी ने 2-2, सुप्रिया, सुष्मिता और पूर्वी शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या की टीम ने 28.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें शिवाली ने नाबाद 72 व यशिका ने 71 रन बनाए। गेंदबाजी में ड्रीम क्रिकेट अकादमी की रजनी ने 1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवाली यादव को मिला। मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे। इस दौरान फिरोज खान, हरीश गुप्ता, अनुराग पांडेय, पुष्पेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे। संवाद