फोटो
आगरा।
भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार के अधिष्ठापन समारोह का शुक्रवार को अतिथिवन में हुआ। शुभारंभ संरक्षक हिमेंद्र अग्रवाल, अजय अवागढ़, अजय गोयल, संजीव अग्रवाल, विकास जैन, शिवशंकर पुरोहित और राकेश भटनागर ने किया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव केशव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अखिल मोहन मित्तल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राम माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, रौनक़ अग्रवाल, मनोज चतुरानी सहित 25 नए सदस्यों को शपथ दिलाई। संस्थापक कृष्नांग गौरव दीक्षित, नीरज गर्ग, अमन गर्ग, अशोक गोयल, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। सह संस्थापक कमल शर्मा ने बताया कि 15-16 जून को ज्वाला जी दिव्योत्सव का आयोजन होगा। ब्यूरो