फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट के मामलों में गिरफ्तार बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, एडीजी रेलवे ने दिए निर्देश

Mon, 26 Oct 2020 03:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एडीजी रेलवे पीयूष आनंद ने कहा है कि ट्रेनों में महिलाओं के सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) में महिला सिपाहियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
एडीजी रेलवे पीयूष आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी रेलवे पीयूष आनंद सोमवार को सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। उन्होंने जीआरपी लाइन का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक वहां रहने के दौरान एडीजी ने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और मैस का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक करके ट्रेनों में हुए अपराधों और जीआरपी द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


एडीजी ने ट्रेनों में लूटपाट के मामलों में गिरफ्तार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। रेलवे के थानों द्वारा कितने बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसके बारे में जानकारी की। इसके साथ ही एडीजी ने जेल जाने और छूटकर बाहर आने वाले बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए ।
 

एडीजी रेलवे पीयूष आनंद ने अधीनस्थों को यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की कहा। ताकि वे सफर शुरू करने से पहले खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी जीआरपी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई हैं। जीआरपी में महिला सिपाहियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।  
विज्ञापन


गांजा तस्करी पर विशेष नजर

इस साल ट्रेनों गांजा तस्करी के सबसे ज्यादा मामले पकड़ में आए । जीआरपी ने इस वर्ष 50 से ज्यादा गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकांश तस्करों ने सरगना के दिल्ली में होने की बताया । मगर, जीआरपी अभी तक उसके सरगना तक नहीं पहुंच पाई। इस पर एडीजी ने अधिकारियों को गांजा तस्करी पर विशेष नजर रखने के साथ ही उसके नेटवर्क को खत्म करने की कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें