फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीजी ने किया चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन

Wed, 01 Oct 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 42 कासगंज सदर कोतवाली में ​मिशन श​क्ति केंद्र का निरीक्षण करती एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआ
विज्ञापन
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस लाइन स्थित पालना गृह और चिल्ड्रन पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी अंकिता शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उद्घाटन के बाद पालना गृह का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि इससे उन महिला पुलिसकर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला कर्मियों को छोटे बच्चों को ड्यूटी पर साथ ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कर्मियों के परिवार के बच्चों से बात की। उनके लिए बनाए गए चिल्ड्रन पार्क का भ्रमण किया। एडीजी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण भी किया।इसके बाद एडीजी ने सोरों गेट पहुंचकर पिंक बूथ का निरीक्षण किया। एडीजी वहां से सदर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में स्थापित किए गए मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में लोगों से संवाद किया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी। एडीजी ने बाजार में पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों व अन्य लोगों से बातचीत की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ यातायात अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें