फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीनो, इंफ्लूएंजा के अब मलेरिया ने पांव पसारे

Thu, 12 Sep 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में इन दिनों एडीनो, इंफ्लूएंजा वायरस की सक्रियता के बीच मलेरिया ने भी पांव पसारे हैं। नतीजा एक सप्ताह के दौरान मलेरिया की चपेट में आए 22 मरीज मिले हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।जिला अस्पताल में इन दिनों दवा लेने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। विशेषकर बुखार से पीड़ित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों के रक्त की जांच करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में उनमें मलेरिया की पुष्टि हो रही है। ततारपुर कॉलोनी में एक परिवार के तीन लोगों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद विभाग की टीम ने मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 63 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान एक मरीज में मलेरिया का पता चला। इस तरह अब तक जिला अस्पताल में ही एक सप्ताह में 22 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हाे चुकी है। टीम ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। इसके साथ ही मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही निजी चिकित्सकों के यहां भी ऐसे मरीजों की संख्या लगातार पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें