आगरा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति के बिना छत्ता प्रथम वार्ड में चल रहे निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है। एडीए प्रवर्तन के प्रभारी ने बताया कि छत्ता वार्ड की बारह भाई वाली गली में राजेश जैन एक निर्माण कार्य करा रहा था। उसने एडीए से मानचित्र स्वीकृति नहीं कराया। इसकी जानकारी होने पर कार्रवाई की गई है। उसे अनाधिकृत निर्माण मानते हुए सील कर दिया है।