उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को 13 बीघा में बन रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गई। चौहटना में पांच बीघा और सुनारी में आठ बीघा में अवैध कॉलोनियों में प्लॉट काटे जा रहे थे।
प्राधिकरण का प्रवर्तन दल सुनारी गांव पहुंचा। यहां मुकेश अग्रवाल द्वारा खसरा संख्या 315 ए और बी में चारदीवारी खड़ी कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। दिसंबर 2022 में एडीए ने काम रोकने के आदेश दिए। छह महीने बाद भी बिल्डर मुकेश अग्रवाल ने काम नहीं रोका। एडीए से कॉलोनी का मानचित्र स्वीकृत नहीं था। अंतिम नोटिस का जवाब नहीं देने पर सोमवार को एडीए ने बुलडोजर से दीवार, सड़क व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए।
यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
दूसरी कार्रवाई चौहटना गांव में पांच बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी पर की गई। इसका निर्माण न्यू राजा मंडी निवासी केसर अली ने कराया जा रहा था। मई 2022 में एडीए से केसर अली को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए। आदेश के बावजूद बिल्डर ने कार्य नहीं रोका। दो अंतिम नोटिस का जवाब नहीं देने पर सोमवार को एडीए प्रवर्तन दल ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में '400 कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं' शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद एडीए टीम ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। अमर उजाला लगातार अवैध निर्माण व कालोनियों का मुद्दा उठा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया
एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि जिन कालोनियों में सुविधाएं व मानक नहीं हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कालोनियों को ध्वस्त किया जाएगा। इससे यहां प्लॉट खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की प्लॉट व आवास खरीदने से पहले एडीए में संपर्क कर कालोनी की प्रमाणिकता की जानकारी अवश्य कर लें।