आगरा।
अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजनगरी जोनल पार्क में बनाई गई आगरा चौपाटी में 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच मिलेट्स के व्यंजन उपलब्ध कराने की सुविधा दी है। एडीए द्वारा हाल ही में तैयार किए गए चौपाटी में हर दुकान पर मोटे अनाज या मिलेट्स के व्यंजनों का रखना अनिवार्य किया गया है। ग्राहकों को यहां मोटा अनाज में बाजरा, रागीमक्का, जौ, कोदो, सामा कुटकी आदि तरह के मोटे अनाज के व्यंजनों का स्वाद मिल पाएगा।