फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से आए 40, भर्ती हुए सिर्फ 7

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एडी हेल्थ वीके सिंह ने सोमवार को एंबुलेंस सेवा 102/108 और अशोकनगर नगरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर भी निरीक्षण के दौरान गंदगी देखने को मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा 102/108 के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान 22 अगस्त को 40 मरीजों को लाना दर्शाया गया। वहीं भर्ती रजिस्टर में सात मरीज भर्ती दर्शाए गए। इस अंतर के बारे में पूछताछ की गई तो संतोष जनक जवाब नहीं मिल सका। एडी ने अशोक नगर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिली। एडी ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के एक दिन की जांच की गई है, जिसमें अनियमितता सामने आई है। अब इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर जो खामियां मिलीं हैं उनमें भी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें