फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना कंपनी वाले पटाखे मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व नजदीक आने के साथ ही आतिशबाजी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग प्रतिदिन आतिशबाजी के थोक विक्रेताओं की जांच कर रहा है। सुरक्षा के उपकरणों को परखा जा रहा है। इसके साथ ही कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।सीएफओ आरके तिवारी एवं एफएसओ नितेश शर्मा ने टीम के साथ थोक विक्रेताओं के यहां मंगलवार को निरीक्षण किया। पटाखों की जांच की। सीएफओ ने कहा कि कंपनी मेड पटाखे ही विक्रय किए जाएं। अवैध तरीके से निर्मित पटाखों की बिक्री न की जाए और न ही दुकानों पर रखा जाए। सभी थोक विक्रेताओं की दुकानों पर कंपनियों के पटाखों का स्टॉक मिला। एफएसओ नितेश शर्मा ने दुकानों पर कार्यरत कर्मियों से अग्निशमन उपकरणों के बारे में पूछा और उन्हें प्रशिक्षित किया। सीएफओ आरके तिवारी ने कहा कि कोई भी ज्वलनशील पदार्थ पटाखों के आसपास न रखा जाए। उन्होंने सख्त निगरानी रखने व चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। बिना कंपनी के पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें