फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस संबंध में हुई बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि धीमी प्रगति वाले विभाग कार्यों में तेजी लाएं। गत माह सी व डी श्रेणी में रहे हैं विभाग कार्य में विशेष ध्यान दें। समस्त कार्यों की पोर्टल पर फीडिंग समय से सुनिश्चित करें। लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज विभाग को कम रैंकिंग आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग को रिकवरी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को अवश्य मिलना चाहिए। सभी अधिकारी कार्यालयों में प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ें। कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने गो संरक्षण नादरमई, मुनव्वर गड़िया एवं सरसई नरू गोशाला का निर्माण कार्य और नवीन पुलिस लाइन में आवासीय भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें