फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कम राजस्व वसूली वाले जेई पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कम राजस्व वसूली वाले जेई पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


-अधीक्षण अभियंता विद्युत ने समीक्षा बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत रविप्रताप ने रविवार को मंडल कार्यालय सभागार में खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं एवं लाइन स्टाफ के साथ राजस्व वसूली, विद्युत आपूर्ति, लाइनलॉस, बिलिंग की समीक्षा की। कहा कि कम राजस्व वसूली वाले उपकेंद्र के जेई और लाइन स्टाफ पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि बकायेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। हर लाइनमैन रोजाना दस बिल जमा कराएं। बिल जमा नहीं करने वालों की विद्युत आपूर्ति बंद करें। बिलिंग पर विशेष ध्यान दें। समय-समय पर क्रॉस चेकिंग करें। रीडर के साथ एक विभागीय कर्मी अवश्य जाए। अगर उपभोक्ता को समय पर सही बिल मिलेगा तो बिल जमा करने वालों की संख्या भी अवश्य बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से समय से बिल ना मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। उन क्षेत्रों के रीडर की सेवा तत्काल समाप्त करें। उपखंड अधिकारी गलत बिल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए। ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजें। ताकि क्षमता वृद्धि कर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जा सके। शिकायत निस्तारण के बाद हर शिकायत पर उपभोक्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें