घिरोर। तहसील सभागार में करहल एसडीएम एवं तहसीलदार ने बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक हुई। बीएलओ को एसडीएम ने समय से कार्य निपटाने को कहा। लापरवाही मिलने पर बीएलओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तहसील सभागार में एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी, तहसीलदार करहल आनंद सिंह ने बीएलओ के साथ करहल विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की। मतदाता सूची तैयार करने के लिए क्षेत्रों में नए वोटर बनाने के लिए लेखपालों व संग्रह अमीनों को निर्देश दिए। स्कूल. कॉलेजों में अभियान चलाकर मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम घिरोर प्रसून कश्यप ने लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, कानूनगो गंभीर सिंह, शीलेंद्र यादव, दयाकिशन, लेखपाल अनुराग यादव, राहुल कुमार, गौरव कुमार, प्रियंका, रजनी देवी, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।