फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जातीय विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

Tue, 22 Aug 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो
विज्ञापन


सविता महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सविता महासभा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के औरैया में एक कार्यक्रम में जातीय विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि समाज में लोगों की भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन


मंगलवार को सविता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में कहा है कि सविता समाज में कई महापुरुषों ने भाग लिया है। औरैया में 12 से 14 अगस्त तक पंडोखर सरकार दरबार लगा था। इसमें महाराज गुरुशरण ने सविता समाज के रोहित को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। महाराज गुरुशरण की कार्यशैली से सविता समाज के लोगों में आक्रोश है। महाराज गुरुशरण ने अपमानित करने की वीडियो बनवाकर उसको वायरल भी कर दिया है। समाज में जातीय विद्वेष फैलाने वाले महाराज गुरुशरण के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। इा मौके पर सुनील कुमार, सर्वेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, नरायन, रामलखन, रामसेवक, सुरेंद्र सिंह, सुमित, विपिन, लालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें