फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः वृंदावन के आचार्य ने कराया श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन

Thu, 06 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

तय समय को लेकर कुछ आपत्तियां आईं लेकिन उसका समाधान करने के बाद पूजन का तय हुआ।
विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कैलाशनगर निवासी गंगाधर पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान श्रीराम के मंदिर की नींव रखे जाने के दौरान वृंदावन के लोगों की निगाहें उस वक्त ठहर गईं, जब उन्हें दिखाई दिया कि कैलाश नगर के गंगाधर पाठक यहां आचार्य की भूमिका में हैं। वे प्रधानमंत्री से मंदिर की नींव के लिए मुख्य आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान करा रहे थे।
विज्ञापन


कैलाश नगर सेक्टर दो निवासी आचार्य गंगाधर ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने पांच अगस्त के लिए मंदिर निर्माण का शुभ मुहूर्त निकालने की जिम्मेदारी एक माह पहले दी थी। तय समय को लेकर कुछ आपत्तियां आईं लेकिन उसका समाधान करने के बाद पूजन का तय हुआ। 

ये भी पढ़ें- आसमान में गूंजा श्रीराम का उद्घोष, मंदिर जगमगाए, घरों में दीप जलाए, मुस्लिमों ने बांटी मिठाई
विज्ञापन


उनके साथ भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की नींव के पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुत्र श्रुति पाठक भी अयोध्या गए। बताया कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज का आश्रम वृंदावन में भी है, जहां उनसे संपर्क हुआ था। कैलाश नगर निवासी प्रशांत कौशिक बताते हैं कि वे भूमिपूजन का सीधा प्रसारण देख रहे थे। इस दौरान आचार्य पाठक को देखकर खुशी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें