फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाते से 10.26 लाख निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से 10.26 लाख निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, नकदी, मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के अवध नगर निवासी एक सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी के खाते से 10.26 लाख रुपये निकालने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि कब्जे से नकदी, मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी वीरेंद्र कुमार शर्मा का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके यहां काम करने वाले कार चालक शिवम सक्सेना निवासी पत्थर मंडी ने अपने साथी आशीष मोहल्ला कटरा, रवी निवासी मोहल्ला कटरा और प्रदीप भारद्वाज निवासी घंटाघर के साथ मिलकर उनके बैंक खाते में लगे मोबाइल नंबर की किसी तरह सिम चोरी कर ली थी। यूपीआई बनाकर एक डेबिट कार्ड जारी कराने के बाद खाते से कई बार में करीब 10.26 लाख रुपये निकाल लिए थे।एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के साथ इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साइबर सेल के एक्सपर्ट महिपाल सिंह, जोगेंद्र चौधरी, सरयू, मनोज के सहयोग से शुक्रवार को चारों को गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से निकाले गए करीब 1.52 लाख रुपये, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युतकर्मी के नहीं है कोई संतान
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिवम ने बताया कि सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी वीरेंद्र के कोई संतान नहीं है। वह अक्सर शिवम सक्सेना को साथ लेकर रुपये निकलवाने के लिए जाते थे। शिवम ने एक दिन अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर खाते से रुपये निकालने की योजना बनाई। उसने सिम कार्ड चुराने के बाद खाते से यूपीआई बनाई और फिर डेबिट कार्ड जारी करा कर रुपये निकाले। रुपये चारों लोग आपस में बांट लेते थे। पकड़े जाने के डर से सिम तोड़ कर फेंक दिया था। सभी लोग अपनी अपनी रिश्तेदारी में भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें