पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अमर सिंहपुरा निवासी भोपाल सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह घर पर बैठे थे, तभी पड़ोसी गड्ढा खोदकर पाइपलाइन बिछाने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए हरिजन एक्ट में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।