आगरा में चाकू मारकर युवक की हत्या की कोशिश के मामले में थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सुतैड़ी निवासी रविंद्र ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने उसे खारिज करने के आदेश दिए। थाना मलपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवेंद्र सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह गांव सुतैड़ी आए थे। वहां उनके भाई कृष्णपाल और रोहित के साथ रविंद्र ने मारपीट की। विरोध पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था।