फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, दी तहरीर

Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में दो लोगों पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सहावर के ग्राम नगला कुंदन निवासी गजराज सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह गेहूं बेचकर 32883 रुपये लेकर अपने गांव जा रहे थे। वह कस्बा अमांपुर में एटा-कासगंज तिराहे के समीप एक किराने के स्टोर पर सामान की खरीदारी करने लगा। उसका आरोप है तभी दलवीर निवासी अल्लीपुर एवं भरत निवासी कस्बा अमांपुर ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद रुपये भी छीन लिए। जब वह भागने लगे तो उसने एक आरोपी दलवीर को पकड़ लिया और शोर बचाया। उसके पुत्र देवेंद्र की वहीं पास में दुकान हैं। वह भी मौके पर पहुंच गया। आरोपी दलवीर को लेकर वह थाना पहुंचा। मामले की गजराज ने तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें