फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब्जी की दुकान में आग लगाने का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चित्राहाट में रंजिशन जलाया गया खोखा
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट में सब्जी की दुकान में रंजिशन पेट्रोल डालकर आग लगाकर जलाए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम खोखे में आग लगने पर सब्जी विक्रेता संजीव कुमार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया, पुलिस के पहुंचने से पहले ही खोखा जलकर खाक हो गया। संजीव कुमार ने रंजिशन खोखा में आग लगाए जाने का अंदेशा जताया है। चित्राहाट थाने में तहरीर देकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और आस पास के लोगों से पूछताछ की। दुकानदार को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें