फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मजबूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चार मई की रात घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना निवासी फरदीन कस्बा स्थित एक गांव में मजदूरी का काम कर रहा था। चार मई को उसने गांव निवासी एक किशोरी को गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास बुलाया था। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया था। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने एक सूचना पर फरदीन को मझोला नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें