फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरवी रखे लाखों के आभूषण वापस न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकोली निवासी रामभरोसी वर्मा ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने पिनाहट कस्बा के एक व्यक्ति की दुकान पर सोने व चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे। बीस दिन पूर्व जब उसने फोन के माध्यम से आभूषण वापस मांगे, तो संबंधित व्यक्ति ने बीस दिन बाद लौटाने का आश्वासन दिया। समय बीत जाने के बावजूद आभूषण वापस नहीं किए गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई लोगों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिये हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें