फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादी के 10 दिन बाद लापता हो गई विवाहिता, मायका पक्ष के लोग बोले- हत्या कर गायब कर दी बेटी की लाश

Fri, 21 Oct 2022 05:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। उसके बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में महज 10 दिन पूर्व शादी कर आई एक नवविवाहिता अचानक गायब हो गई, शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच करने गांव पहुंची तो ससुरालीजन ताला लगाकर भाग चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के गांव चंपानेर निवासी किशन चंद्र ने बताया कि 10 अक्तूबर को 21 वर्षीय पुत्री शिवांगी की शादी कुसमरा क्षेत्र के गांव नगला खुनी निवासी नंद किशोर शाक्य के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होता देख वह लोग पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। किशन चंद्र ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया है। 

ये भी पढ़ें - Agra: दिवाली से पहले घुल रही रिश्तों में मिठास, गिले-शिकवे भूल दंपती हुए साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ताला लगाकर फरार हुए ससुराल वाले

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। गांव पहुंचने के बाद देखा तो आरोपी घर में ताला लगाकर भाग चुके थे। पुलिस ने पड़ोसियों से बातचीत कर जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पति नंदकिशोर, जेठ जसवीर, अजयवीर, सुरजन सिंह व रवि, जेठानी किरन, सीता व सास के खिलाफ मुकदमा कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं नवविवाहिता के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी 

थाना किशनी के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा करने के साथ ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें