फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसुबक का 'डर्टी फ्रेंड': चार साल पहले मुलाकात, शादी के बाद भी लूटता रहा आबरू...फिर आया अगस्त का दूसरा सप्ताह

Sat, 26 Aug 2023 10:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)

सार

निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए लखनऊ के ही आरोपी युवक सूरज कन्नौजिया से हो गई थी। युवक की शादी हो गई, इसके बाद भी वह युवती पर दबाव डालकर दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर दोस्ती के बाद कई सालों से मथुरा के वृंदावन से लखनऊ बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को वृंदावन पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में पिछले छह साल से बहन के पास रह रही युवती मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है, जिसकी पिछले छह साल पहले फेसबुक पर थाना जानकीपुरम लखनऊ निवासी सूरज कन्नौजिया से दोस्ती हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व युवक की शादी किसी अन्य युवती से हो गई। इसके बावजूद आरोपी युवक पुराने फोटो दिखाकर और दबाव बनाकर युवती को वृंदावन से लखनऊ बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 

दस दिन पूर्व भी आरोपी युवक ने युवती को वृंदावन से लखनऊ बुलाया और दुष्कर्म किया। लखनऊ से आने के बाद युवती ने वृंदावन कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर वृंदावन पुलिस ने युवती की सहायता से लखनऊ में जाल बिछाकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए लखनऊ के ही आरोपी युवक सूरज कन्नौजिया से हो गई थी। युवक की शादी हो गई, इसके बाद भी वह युवती पर दबाव डालकर दुष्कर्म करता था। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें