फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-घिरोर क्षेत्र में हुई थी घटना, न्यायालय से भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। थाना पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला घनी निवासी राजेश कुमार कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। पीड़िता के परिजन की ओर से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तलाश के दौरान किशोरी को ढूंढ निकाला और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए थे। बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। एसपी विनोद कुमार ने रविवार को एक सूचना पर घिरोर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी घर के बाहर चारपाई पर लेटा मिल गया। गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें