कासगंज। पटियाली क्षेत्र से पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी नेपाल किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में वारंटी था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।