फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजन की ओर से अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोरी को ढूंढने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए तो थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी रामनरेश का नाम प्रकाश में आया।
बुधवार को एक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश को रामलीला गेट के सामने बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें