फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल पुलिस के सिपाही को अगवा करने का आरोप, जिला पंचायत सदस्य पुलिस के रडार पर

Tue, 26 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तैनात एक सिपाही ने मैनपुरी के एक जिला पंचायत सदस्य पर अपहरण और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि मंगलवार शाम को ईशन नदी पुल पर उनके साथ घटना हुई। उनको जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाल में मैनपुरी जिला कारागार से ट्रांसफर हुए सिपाही अरुण कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को मैनपुरी आए थे। एक कार सवार होकर आए लोग उनको कार में बैठा कर ले जाने लगे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया। मगर, कार सवार वहां से निकल भागे। वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो भी बनाया। उक्त वीडियो में कार के पीछे एक जिला पंचायत सदस्य भी जाते नजर आए। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर एक कुल्हाड़ी बरामद की। कुछ देर बाद सिपाही अरुण कुमार ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि भाजपा के एक जिला पंचायत सदस्य ने साथियों से उनका अपहरण कराया। अरुण कुमार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया कि अपहरण करने वाले सभी छह लोगों के पास असलहा थे। वह लोग एक जिला पंचायत सदस्य के घर ले गए और बहुत पीटा। उसकी वर्दी और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला दोनों पक्षों के बीच आपसी रुपये के लेनदेन से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने बताया कि सिपाही अरुण कुमार पहले मैनपुरी जिला कारागार में तैनात रह चुका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें