फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसिड पीने के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थान सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने महिला को एसिड पीने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी महिला का पति व चचिया ससुर फरार चल रहे हैं। महिला को एसिड पीने के लिए उकसाने के पीछे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश थी। बता दें कि गांव कादरगंज की एक महिला ने 23 जुलाई को एसिड पी लिया था। इस मामले में अरबाज को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला नोएडा में अपने पति के साथ रहती थी। यहां गांव का ही अरबाज भी रहता था। इससे महिला के उससे संबंध हो गए। बाद में अरबाज गांव आ गया तो महिला भी गांव आ गई। आरोप है कि महिला अरबाज पर शादी करने अथवा 20 लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। दबाव बनाने के लिए ही उसने पति, चचिया ससुर व गांव के ही बादल के उकसावे में आकर एसिड पी लिया और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में पुलिस को अन्य तथ्य मिले तो सारा मामला खुल गया। पुलिस ने एक आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति व चचिया ससुर अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें