फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता की हत्या का शव जलाने का आरोप

Fri, 07 Apr 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मधुकरपुर में एक विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन ने मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरेया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी विनय कुमार दुबे ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व 18 जून 2020 को पुत्री प्रियंका उर्फ पिंकी की शादी थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी विजय अवस्थी के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन ने पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर पति विजय अवस्थी, जेठ ओम प्रकाश अवस्थी, जेठानी रिंकी, ससुर कुंज बिहारी व सास श्याम सुंदरी ने पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में ले जाकर जला दिया। ससुरालीजन द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद उन्हें पता लग सका। परिजन ने बताया कि प्रियंका के दो एक पुत्र डेढ़ वर्ष व एक पुत्री छह माह की है। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें