फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपी आतिशबाज को भेजा जेल

Mon, 21 Oct 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के नगला किशोरी में आतिशबाजी बनाते समय शनिवार को विस्फोट हो गया था, जिसमें चार लोग गंभीर घायल हुए और चार अन्य मामूली घायल हुए। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में आतिशबाजी निर्माण के लाइसेंसी आरोपी मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 60 किलो विस्फोटक सामग्री व 10 किलो गंधक बरामद किया है। पटियाली में विस्फोट की यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। उस समय मेहंदी हसन के खेत में बने निर्माण स्थल में आतिशबाजी का निर्माण हो रहा था। जिसमें संत सिंह, धनपाल, मनोज, गोपीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, चार अन्य लोग मामूली घायल हुए। मामले में हादसे में घायल धनपाल के भतीजे हरभजन सिंह ने मेहंदी हसन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर पटियाली गोविंद वल्लभ शर्मा ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें