युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने रुपये भी ऐंठ लिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने ये वीडियो वायरल कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में युवती के साथ शर्मनाक घटना हुई। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का नहाने के दौरान वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से रुपये ले लिए और भरोसा दिया कि वो ये वीडियो डिलीट कर देगा। इसके बाद भी उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस महानिदेशक से शिकायत के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
30 हजार रुपये ले लिए
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का नहाते समय आरोपी रघुवीर सिंह उर्फ रवि निवासी नगला निरंजन बदायूं ने किसी तरह वीडियो बना लिया। इसके बाद उक्त वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस दौरान ब्लैकमेल कर उस से 30 हजार रुपये भी ले लिए गए। इसके बाद भी वह रुपये की मांग करता आ रहा है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता की ओर से पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। उसने बताया कि आए दिन की धमकी से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। डीजीपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।