फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में देवी- देवताओं पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई। सोरोंजी क्षेत्र के मोहल्ला मढई निवासी गोविन्द महेरे ने साइबर थाने पर 29 जनवरी को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चांड़ी रोड सहावर से आरोपी उजैर खान निवासी भरगैन पटियाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिससे वीडियो बनाया गया था। थाना साइबर क्राइम निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि आरोपी को चांड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें