फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलीगढ़ में लेखपाल 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने सोमवार को अलीगढ़ की कोल तहसील में तैनात लेखपाल नारायण प्रताप सिंह को 1.50 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वह जमीन के मुआवजे की रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत मांग रहा था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ज्वालापुरी, क्वारसी, अलीगढ़ निवासी राकेश शर्मा ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोल तहसील क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जमीन के मुआवजे के लिए लेखपाल को रिपोर्ट देनी थी। उनकी जमीन पर भी मुआवजा मिलना है। कोल तहसील में तैनात लेखपाल नारायण प्रताप सिंह ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने रकम को लेकर बात की। इस पर वह 50 हजार रुपये कम करके 1.50 लाख रुपये की मांग करने लगा।



एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि 1 सप्ताह पहले शिकायत मिली। इस पर गोपनीय जांच की गई। मामला सही निकला। इस पर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार करने के लिए टीम ने जाल बिछाया। लेखपाल सोमवार शाम को रिश्वत की रकम लेने आने वाला था। राकेश शर्मा को 1.50 लाख रुपये का लिफाफा दे दिया। उनकी गांधी पार्क क्षेत्र में दुकान है। शाम को लेखपाल पहुंच गया। उन्होंने रिश्वत की रकम ले ली। इस पर टीम पहुंच गई। लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। देर रात आगरा लेकर आई। मामले में विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें