सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम नगला बुधुआ में गेहूं की फसल को निकालते समय बालिका का दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वही फ़िरोज़ाबाद में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। नगला बुधुआ में तेजपाल अपने खेत पर अपने परिवार के साथ गेहूं की फसल निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी 15 साल की बेटी रंजना का दुपट्टा थ्रेसर के पंखे में फंस गया और जब तक थ्रेसर रुकता तब तक उसके गले मे गम्भीर चोट आ चुकी थी। आनन फानन में परिवार के लोग उसे लेकर सिरसगंज में डॉक्टर के पास भागे लेकिन वहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वहीं फ़िरोज़ाबाद में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। देर शाम गांव में परिवार के लोगो ने शव का अंतिम संस्कार किया।