फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज और ट्राला की भिडंत में छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हापुड़ डिपो की बस और ट्राला में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। एक सवारी का हाथ कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह हापुड़ डिपो की एक बस जब माइलस्टोन 96 के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्राला से भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार रवि पुत्र रामकिशोर निवासी गांव डमरिया संत कबीर नगर का एक हाथ कट गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें