आगरा। पंजाब के रामपुर में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया प्राइजमनी हॉकी गोल्ड कप (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन कर सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में अकादमी ने मेजबान रामपुर अकादमी को 1-0 से शिकस्त दी। कुणाल का गोल्डन गोल जीत में निर्णायक रहा। कोच दिलीप शर्मा, चेयरपर्सन सुखजीवन सोई, अध्यक्ष राजीव सोई और सचिव अमिताभ गौतम ने टीम को बधाई दी है।