फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैर मान्य विद्यालय के खिलाफ एबीवीपी में आक्रोश

Wed, 10 Sep 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो01सोरों गेट चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत-विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालय और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसे लेकर बुधवार को सोराें गेट चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे प्रभू पार्क से सोरों गेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बिना मान्यता संचालित विद्यालय और कोचिंग सेंटरों के संचालन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी ने कहा कि जिले में बिना मान्यता के कई विद्यालय और कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे है। संचालक छात्र-छात्राओं से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सात दिन के अंदर बिना मान्यता के संचालित विद्यालय व कोचिंग सेंटरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो एबीवीपी पूरे जिले में आंदोलन करेगी। इस मौके पर विभाग सह संयोजक कुश गुप्ता, यश मिश्रा,आंशिक शंखधार, हिमांशु लोधी, ध्रुव गंगवार, मुस्कान, मोनिका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें