फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से दिल्ली में

Sun, 26 Nov 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। संगठन की स्थानीय इकाई ने शनिवार को अधिवेशन के संबंध में एक पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को 4 दिवसीय अधिवेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनसे इसमें शामिल होने की अपील भी की गई। केएल कॉलेज में शनिवार को हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर तक इंद्रप्रस्थ नगर दिल्ली टेंट सिटी में आयोजित किया जाएगा। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के अमृत वर्ष का अधिवेशन है। विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। चार दिवसीय अधिवेशन में देशभर से विद्यार्थी परिषद के 10000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला विस्तारक आंशिक शंखधार ने कहा अधिवेशन में जनपद से 20 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें