दन्नाहार। थाना पुलिस घिरोर क्षेत्र के गांव बड़ाहार निवासी एक लुटेेरे की संपत्ति को कुर्क करेगी। इसको लेकर न्यायालय में प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। करीब एक माह पूर्व आरोपी एक कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
करीब एक माह पूर्व थाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान एक लुटेरे फग्गू उर्फ रामसिंह निवासी गांव बड़ाहार को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जा से लूट की वारदात में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान फग्गू का पुत्र गुलफाम पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। तभी से पुलिस वांछित की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक वह न तो पकड़ में आया न हीं वह न्यायालय में पेश हुआ। एसएसआई संजीव दुबे ने बताया कि गुलफाम को फरार घोषित किया जा चुका है, नोटिस भी चस्पा कराया जा चुका है, अब उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर न्यायालय में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।