फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सुधार नहीं होने पर एबीएसए होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अनुश्रवण समिति समग्र शिक्षा एवं मिड-डे-मील टास्क फोर्स समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने की। डीएम ने कहा कि कुछ परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर बेहद खराब है। कुछ विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। कई विद्यालय ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी बिंदुओं से संतृप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुछ शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से लंबे समय से किसी न किसी अवकाश पर चल रहे हैं। कुछ विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन खिलाने के अलावा शिक्षकों द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों का तत्काल निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सभी विद्यालयों में एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सुधारें अन्यथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए निलंबन की संस्तुति की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, परियोजना निदेशक केके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें