फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 13 माह पूर्व चित्रकूट से पचलाना की जेल शिफ्ट हुआ था अब्बास

Fri, 29 Mar 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाहुबली विधायक अब्बास को प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट की जेल से जिले की पचलाना जेल में करीब साढ़े तेरह माह पूर्व शिफ्ट किया गया। तभी से बाहुबली अब्बास यहां हाई सिक्योरिटी बैरिक में है। ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी कैमरे एवं बॉडी वियर कैमरों से उसकी कड़ी सुरक्षा और निगरानी की जा रही है। लखनऊ मुख्यालय से यह कैमरे जुड़े हुए हैं। मुख्यालय स्तर पर ही इन्हें देखा जा रहा है।वर्ष 2023 में 14 फरवरी को बाहुबली विधायक अब्बास को चित्रकूट की जेल से पचलाना की जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया। शासन के निर्देशों के अनुसार बंदी विधायक अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरिक में रखा गया है। इस बैरिक में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन इनकी संख्या में वृद्धि की गई। अतिरिक्त निगरानी व सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे मंगाए गए और बैरिक में तैनात होने वाले बंदीरक्षकों को बॉडी वियर कैमरों से लैस किया गया। इन कैमरों को लखनऊ मुख्यालय से जोड़ा गया है। जहां जेल के कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी हो रही है। वहीं मुख्यालय स्तर पर भी निगरानी जारी है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी अधिकारी बीच बीच में करते हैं। बाहुबली अब्बास के यहां की जेल में बंद होने के बाद से पचलाना जेल भी सुर्खियों में बनी हुई है।
विज्ञापन


वर्जन-
- जेल में अब्बास हाई सिक्योरिटी बैरिक में बंद है। कड़ी सुरक्षा व निगरानी जारी है। ड्रोन, सीसीटीवी व बॉडी वियर कैमरों के माध्यम से उनकी निगरानी की जा रही है- विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें