फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाजीपुर से कड़ी सुरक्षा के बीच पचलाना जेल पहुंचा अब्बास

Sat, 13 Apr 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास को सुप्रीम कोर्ट ने पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 9 अप्रैल को अनुमति दी। इस अनुमति के बाद पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा में बंदी अब्बास को 9 अप्रैल को गाजीपुर ले जाया गया। शनिवार को अनुमति की समयावधि पूरी होने पर गाजीपुर से वापस अब्बास को पचलाना जिला जेल लाया गया। जेल नियमों के मुताबिक बंदी की तलाश के बाद जेल के हाई-सिक्योरिटी बैरक में अब्बास को रखा गया।9 अप्रैल की देर सायं अब्बास को गाजीपुर के लिए प्रिजन वैन से ले जाया गया। गाजीपुर पहुंचने के बाद अब्बास ने पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से 28 मार्च को हो गई थी। पिता के जनाजे में शामिल होने की अब्बास को अनुमति नहीं मिल सकी। 9 अप्रैल को अब्बास गाजीपुर पहुंचा। जहां उसने फातिहा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 11 व 12 अप्रैल को अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुप्रीम कोर्ट के अनुमति के प्रतिबंधों के अनुसार वह गाजीपुर में रहा। 13 अप्रैल को गाजीपुर की जेल से कड़ी सुरक्षा में उसे लाया गया। सायं करीब 6:30 बजे के बाद अब्बास पचलाना जेल पर प्रिजन वैन से कड़ी सुरक्षा में पहुंचा। जहां जेल प्रशासन ने अब्बास की तलाशी ली। उसके सामान की तलाशी ली। उसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें