फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास: टूटे खिड़की सहित दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंति। नगर पंचायत ज्योंति के आसरा आवासों का बुरा हाल है। खिड़की सहित दरवाजे टृट चुके हैं। दीवारों का प्लास्टर और फर्श उखड़ने लगा है। पानी का कनेक्शन तक नहीं है। छतों पर रखी टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी-औंछा मार्ग पर ज्योंति के बाहर आसरा आवास योजना के तहत नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में 120 आवास जरूरतमंदों के लिए बनाए गए थे। 30 अक्तूबर 2018 को लाभार्थियों को आवंटन के बाद भी लाभार्थी रहने के लिए नहीं पहुंचे हैं। कारण लाभार्थियों को आवासों की चाभी तो दे दी गई लेकिन सुविधाएं नहीं हैं।
देखरेख के अभाव में आवासों के खिड़की, दरवाजे टृट चुके हैं। दीवारों का प्लास्टर और फर्श उखड़ चुका है। पाइप लाइन पूरी तरह टूट चुकी हैं। रमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, श्रीचंद्र, तुलसीराम, शहनाज अली, मोनिशा, जगदीश सिंह, राजू का कहना है कि पहले सुविधाएं पूरी की जानी चाहिए तभी रहने लायक व्यवस्था बन सकती है। अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडेय का कहना है कि आवंटित आवासों में लाभार्थी नहीं रहने के कारण कुछ समस्या हो सकती है। जानकारी कराकर उनको दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें