घिरोर। विकास खंड घिरोर के गांव भटानी निवासी आकृति सिंह चौहान पुत्री विनय चौहान विरला बालिका विद्यापीठ रेसीडेंटल पब्लिक स्कूल विद्या विहार पिलानी में शिक्षा ग्रहण कर रही है। आकृति सिंह चौहान का राजस्थान जूनियर फुटबॉल टीम (अंडर-17)2022, में चयन हो गया है। आकृति सिंह के चयन पर अनूप चौहान, अंगद चौहान, उदय प्रताप सिंह, शिवम, हुकुम सिंह पाल, आदि लोगों ने बधाई दी है। संवाद